देहरादून : ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से उत्तराखंड पुलिस का खजाना काफी भर गया है। बता दें कि 2021 में पुलिस ने जो चालान काटे हैं उससे 29 करोड़ 42 लाख से अधिक की धनराशि जमा हुई है।
आपको बता दें कि साल 2021 में उत्तराखंड पुलिस ने 5,29,165 वाहन चालान करके 29 करोेड़ 42 लाख 47 हजार 700 रूपये का जुर्माना (संयोजन शुल्क) वसूल किया। यह खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट को पुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूूचना से हुुआ।
दरअसल काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के लोक सूचना अधिकारी से 2021 में पुलिस द्वारा किये गये वाहन चालानों तथा वसूले गयेे जुर्माने (संयोजन शुल्क) की सूूचना मांगी थी। इसके उत्तर में पुलिस मुख्यालय की लोक सूचना अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक (कार्मिक) शाहजहां जावेद खान ने अपने पत्रांक 661 के साथ पुलिस उपमहानिरीक्षक/ निदेशक यातायात मुख्तार मोहसिन द्वारा उपलब्ध कराये गये विवरणों की प्रतियां उपलब्ध करायी है।
सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार उत्तराखंड पुलिस ने 2021 में कुल 529165 वाहन चालान किये हैै जिसमें 1,09,975 चालान सी.पी.यू. की 6 यूनिटों द्वारा तथा 4,19,190 चालान अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा किये गये हैै। इन चालानों पर पुलिस द्वारा कुल 29 करोड़ 42 लाख 47 हजार 700 का जुर्माना (संयोजन शुल्क) वसूला गया है। इसमें सी.पी.यू. द्वारा 3 करोड़ 87 लाख 87 हजार 100 तथा अन्य पुलिस अधिकारियोें द्वारा 25 करोड़ 54 लाख 60 हजार 600 का संयोजन शुल्क ( जुर्माना) वसूला गया हैै।