Big NewsDehradun News

उत्तराखंड: इस बड़े अस्पताल में चोरी हुआ था मोबाइल, जांच में बहुत बड़ा खुलासा

देहरादून: अस्पतालों में चोरी के कई मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे ही एक मामला देहरादून के मैक्स अस्पताल में भी सामने आया है। इससे पहले दून के ही सुभारती अस्पताल में भी मोबाइल चोरी का मामला सामने आया था। अब मैक्स अस्पताल में भी मोबाइल चोरी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने प्रेमी-प्रमिका को गिरफ्तार किया है।

मैक्स अस्पताल में भर्ती मरीजों का सामान चोरी करने के मामले में राजपुर थाना पुलिस ने नर्स और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में नर्स ने कई मामलों में राजफाश किया है। उसने यहां तक बताया है कि अस्पताल से स्टाफ ने रेमडेसिविर इंजेक्शन भी चोरी कर बाहर निकाले हैं, जिन्हें लाखों रुपए में बेचा गया। एसएसपी ने मामले की गहनता से जांच करने के लिए जल्द एसआइटी का गठन करने की भी बात कही है।

एसएसपी योगेंद्र रावत ने बताया कि 18 जुलाई को अमनदीप गिल निवासी वसंत विहार ने थाना राजपुर में प्रार्थना पत्र दिया कि 21 अप्रैल को उनके पिता का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हे मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनकी उपचार के दौरान आठ मई को मौत हो गया थी। प्रार्थना पत्र में व्यक्ति ने अपने पिता का मोबाइल फोन अस्पताल में ही चोरी होना बताया। जांच के दौरान इसी प्रकार से अन्य भर्ती मरीजों के साथ चोरी की घटना के होने की जानकारी प्राप्त हुई।

इस दौरान अवतार सिंह गिल की तीमारदारों में लगी महिला नर्सों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि अस्पताल में इस तरह की चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। यही नहीं अस्पताल से कोविड महामारी के दौरान दवाएं और रेमडेसिविर इंजेक्शन भी चोरी करके बाहर भेजे जाने की बात भी सामने आई है। जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल चोरी में नर्स रूकइया और उसके प्रेमी सलमान अहमद को गिरफ्तार किया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें