Big NewsNainital News

उत्तराखंड : पैराग्लाइडिंग साइट पर बड़ा हादसा, फिसल गया कर्मचारी, गंभीर हालत में दिल्ली रेफर

hadsa in nainital paragliding

 

भीमताल : उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं शुरु की जा रही है और कई प्रयास इस क्षेत्र में किए जा रहे हैं जिसमे पैराग्लाइडिंग भी शामिल है। लेकिन इसमें खतरा भी बरकरार है। जी हां ताजा मामला भीमताल का है जहां पैराग्लाइडिंग साइट पर बड़ा हादसा हुआ है। बता दें कि बुधवार को लैंडिंग के दौरान पायलट को टेक ऑफ कराते समय कर्मचारी स्लिप कर गया औऱ इस दौरान हादसे में वह घिसटता चला गया। जानकारी मिली है कि कर्चारी घायल हो गया। कर्मचारी के हाथ पैर टूट गए। प्राथमिक उचपार के बाद उसे हल्‍द्वानी रेफर कर दिया गया। हल्‍द्वानी के चिकित्‍सकों ने भी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्‍ली रेफर कर दिया। वहीं दिल्ली में घायल का उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला बुधवार के करीब 3 बजे का है। भीमताल के पांडे गांव की एक साइड पर पैराग्लाइडर उड़ान भरने के लिए तैयार हुआ। लेकिन वहीं टेकऑफ कराने के लिए हर साइड पर तीन चार युवक होते हैं, उनमें से एक युवक टेक ऑफ कराने के दौरान गिर गया। हादसे में उसके हाथ-पांच टूट गए और गंभीर रुप से घायल हो गया है। पैराग्लाइडिंग साइट मालिकों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें