HighlightNainital News

उत्तराखंड: गमले में रखते थे चाबी, नशेड़ी की पड़ गई नजर, खाली कर दी तिजोरी

drunken eyes closed

हल्द्वानी: अगर आप भी घर की चाबी घर में ही कहीं छुपाकर जाते हैं, तो जरा संभल जाएं। आपको ऐसा करना भारी पड़ सकता है। कहीं जाते वक्त हमेशा अपनी चाबी साथ रखें। दरअसल, महिला गमले में चाबी रखती थीं। इस पर नशेड़ी की नजर पड़ गई। उसने दोस्तों के साथ घर में घुसकर सोने के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला हल्द्वानी के ग्राम चीनपुर कुसुमखेड़ा का है। पार्वती पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार 14 मई की शाम साढ़े पांच बजे वह घर के पीछे गोंठ में मवेशियों को चारा डालने गई थी। इस दौरान घर में घुसे चोरों ने अलमारी से 15 हजार की नगदी व सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया। आधे घंटे बाद लौटी तो आलमारी खुली और सारा सामान गायब देख पुलिस को सूचना दी।

पुलिा ने जांच के बाद आरोपी तपन दास और आकाश मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपितों की निशानदेई पर चोरी की गई साढ़े तीन तोले की चेन और 15 हजार की नकदी बरामद की गई। महिला के घर में चोरी के बाद पकड़े गए आरोपित मुखानी थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं।

आरोपितों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करते हैं। पकड़े गए तपन दास और आकाश मंडल ने घर में ताला बंद करने के बाद गमले में चाबी रखते हुए देख लिया था। महिला के जाते ही चाबी लेकर घर खोल लिया। अंदर आलमारी में उन्हें आसानी से नकदी और जेवर मिल गए। ऐसे में समय गंवाए बगैर वह मौके से फरार भी हो गए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें