Big NewsNainital News

उत्तराखंड: तेजी आंधी का कहर, सड़क पर गिरा यूनीपोल, बड़ा हादसा टला

हल्द्वानी: मौसम बदलने के साथ ही हल्द्वानी मे तेज रफ्तार आंधी और बारिश का कहर भी साफ देखा जा रहा है। रामपुर रोड में देवलचैड़ के पास तेज आंधी से सड़क पर लगा एक यूनीपोल गिर गया। हालांकि यूनीपोल गिरने से किसी को कोई नुकसान नही हुआ और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। रामपुर दिल्ली नेशनल हाईवे पर लगा यूनीपोल आज तेज आंधी की वजह से सड़क पर ही गिर गया।

जिस कारण लोगो को यातायात में भी काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के दूसरे हिस्सों से भी ओले गिरने, तेजी आंधी और भारी बारिश से नुकसान की खबरें सामने आ रही है। मौसम विभाग ने पहले ही मौसम में इस तरह के बदलाव का पूर्वानुमान जारी कर दिया था, जो सटीक भी साबित हो रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें