HighlightPithoragarh News

फेसबुक पर हुआ प्यार, फिर बागेश्वर से पिथौरागढ़ प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी ने किया चाकू से वार

Breaking uttarakhand newsपिथौरागढ़ : प्यार में प्रेमी युगल किसी भी हद तक गुजर जाते हैं। प्यार का इजहार करने पर हामी मिले तो ठीक न मिले तो कई अपराधी बन जाते हैं। प्यार से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया जिसने झकझोर कर रख दिया है। जी हां बता दें कि पिथौरागढ़ में शादी करने से इनकार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से वार किया और उसे घायल कर दिया. युवती को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार जारी है। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार 4 साल पहले बागेश्वर निवासी एक युवक की पिथौरागढ़ निवासी युवती से फेसबुक पर दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदली। वहीं फिर दोनों ने मिलने का मन बनाया। दो दिन पहले प्रेमी बागेश्वर से प्रेमिका को मिलने पिथौरागढ़ पहुंचा और शादी के लिए प्रेमिका पर दबाव बनाया। शादी से इंकार करने पर प्रेमी ने चाकू से प्रेमिका पर हमला किया. युवती का उपचार चल रहा है। वहीं मामले में युवती के भाई ने कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी थी.हालांकि पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गुरुवार रात मुवानी तिराहा थल से गिरफ्तार किया. पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है और अभियोग में धारा 307 की बढ़ोत्तरी की गई.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें