Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड को मिला 2017 के बाद तीसरा सीएम, आज ही शपथ लेंगे नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Pushkar Singh Dhami

देहरादून : उत्तराखंड को 2017 के बाद तीसरा सीएम मिल गया है। पहले त्रिवेंद्र रावत फिर तीरथ सिंह रावत और अब पुष्कर सिंह धामी। हाईकमान और विधायकों ने खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगाई है। वहीं नाम के ऐलान के बाद प्रदेश के नए सीएम पुष्कर धामी बन गए हैं। इस मौके पर पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले आलाकमान का धन्यवाद अदा किया और कहा कि वो हर चुनौती को स्वीकार करेंगे औऱ सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वो पुराने कामों को आगे बढ़ाएंगे। खबर है कि आज ही पुष्कर धामी प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रुप में शपथ लेंगे।

बता दें कि पुष्कर सिंह धामी राजभवन के लिए रवाना हो गए हैं। खबर है कि वो आज ही सीएम पद की शपथ लेंगे। उनको फूलों की माला पहनाई गई और उनके नाम के नारे लगाए गए। वहीं खटीमा में उनके समर्थक सड़कों पर उतरे और ढोल नगाड़े की धुन पर जश्न मनाते नजर आए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें