Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : CM धामी ने किया ‘विकास की बात बूथ के साथ’ के ई-संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ

Devender Yadav

देहरादून। भाजपा प्रदेश कार्यालय में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ई-संवाद वर्चुअल कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी समेत भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक और तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।

मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में ई-संवाद वर्चुअल बैठक की शुरुआत की गई। उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश के बूथ स्तर मैनेजमेंट को लेकर वर्चुअल बैठक की गई। कार्यक्रम में सीएम पुष्कर धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ ही पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस वर्चुअल बैठक में प्रदेशभर से बूथ मैनेजमेंट को लेकर कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े. भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश में विकास के बढ़ते कदम विषय पर विकास की बात- बूथ के साथ वर्चुअल कार्यक्रम किया जा रहा है। बीजेपी का ये कार्यक्रम दो महीने तक चलेगा। पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि प्रदेश के 11,252 बूथ, 252 मंडल और 14 जिलों में यह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की जनहित कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि आज उनके और मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं यह कार्यक्रम पूरे एक माह तक जारी रहेगा, जिसमें सरकार और संगठन के सभी पदाधिकारी इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें