Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड ब्रेकिंग: नाबालिग से गैैंगरेप मामले में जेल पहुंचा ये नेता!

gangrap

देहरादून: नाबालिग से गैंगरेप के एक पुराने मामले में क्लेमनटाउन पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी यूथ कांग्रेस का महासचिव सोनू हसन बताया जा रहा है। देहरादून पुलिस ने अभियुक्त को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। क्लेमनटाउन थाने के एसएसआई गुमान सिंह नेगी ने बताया कि 24 अप्रैल को नाबालिग से गैंगरेप मामले में पॉक्सो ऐक्ट में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी पहले हो चुकी थी। तीसरे अभियुक्त सोनू हसन पुत्र बाबू खान निवासी एमडीडीए कॉलोनी केदारपुरम को रविवार को गिरफ्तार किया गया, जिसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। चैथे आरोपी की तलाश की जा रही है। इस मामले में दो अभियुक्त पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे। दोनों ही जेल में हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें