Big NewsHaridwar News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : बच्चों को फोन देने वाले माता-पिता जरुर पढ़ें, पब्जी के चक्कर में बच्चे मौत

रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पबजी खेलने को लेकर हुए विवाद में एक बच्चें की मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने बच्चें के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया। वहीं पूरे मामले की जांच में जुट गई। रुड़की सीओ बहादुर सिंह चौहान भी घटनास्थल पर मौका मुआयना के लिए पहुँचे है।

जानकारी के मुताबिक रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में कूड़ा बीनने का काम करने वाले दो बच्चों में पबजी गेम खेलने को लेकर विवाद हुआ था, विवाद इतना बढ़ा की आपस मे झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान एक बच्चे के गले पर नोकीली चीज लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुँची गंगनहर कोतवाली पुलिस ने बच्चें के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया और घटना की जांच शुरू कर दी।

वहीं रुड़की सीओ बहादुर सिंह चौहान भी घटनास्थल पर पहुँचे और घटना की जानकारी ली। सीओ बीएस चौहान ने बताया कि इब्राहिमपुर गाँव के पास कूड़ा बीनने वालों की झुग्गी झोपड़ियां है, जो बाहर से आकर यहां बसे है। उन्होंने बताया पबजी गेम खेलने को लेकर झगड़ा हुआ है जिसमे एक युवक के गले पर नोकीली चीज लगने से उसकी मौत हो गई है। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें