HighlightNainital News

उत्तराखंड : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, यहां मारा छापा, ट्रक और जेसीबी सीज

हल्द्वानी : खान विभाग की टीम ने आज बड़ी कार्रवाई की है। कालाढूंगी के बन्दरजूडा पहुंची खान विभाग की टीम ने बंदरजूडा में किये गए खनन भंडारण का निरीक्षण किया। अवैध उपखनिज भर रहे दो ट्रक और एक जेसीबी को सीज कर दिया।

साथ ही टीम ने पूरे माल को भी सीज कर दिया। सीज किये गए ट्रक और जेसीबी को बैलपड़ाव पुलिस को सुपुर्द कर दिया। खनन उपनिदेशक राजपाल लेघा के नेतृत्व में टीम ने की कार्रवाई। विभाग को इसकी शिकायत मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें