Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : खास अंदाज में दी फूलदेई की शुभकामनाएं…VIDEO

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: फूलदेई उत्तराखंड का लोकपर्व है। इस लोकपर्व को आज राज्यभर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है। फूलदेई पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी ने वीडियो सेंदेश दिया है, जिसमें उन्होंने फूलदेई का प्रचलित गाना गाया है। उन्होंने लोगों को गाने जरिए शुभकामनाएं दीं।

लोक पर्व फूलदेई फूलों के बहार के साथ ही नव वर्ष के आगमन का भी प्रतीक है। कई दिनों तक इस त्योहार को मनाने के पीछे मनभावन वसंत के मौसम की शुरुआत भी मानी जाती है। सूर्य उगने से पहले फूल लाने की परंपरा है। इसके पीछे वैज्ञानिक दृष्टिकोण है, क्योंकि सूर्य निकलने पर भंवरे फूलों पर मंडराने लगते हैं, जिसके बाद परागण एक फूल से दूसरे फूल में पहुंच जाते हैं और बीज बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।

फूलदेई का त्योहार इसका एक प्रायोगिक उदाहरण है। फूलदेई का त्योहार खुशी मनाने के साथ ही प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही वसंत के इस मौसम में हर तरफ फूल खिले होते हैं, फूलों से ही नए जीवन का सृजन होता है। चारों तरफ फैली इस वासंती बयार को उत्सव के रूप में मनाया जाता है।

https://youtu.be/V_cc-cmSN10

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें