Big NewsUttarakhand Chamoli News

उत्तराखंड : CM के निर्देश पर गम्भीर रूप से घायलों को एयर लिफ्ट कर लाया गया एम्स ऋषिकेश

चमोली : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर जनपद चमोली के अन्तर्गत देवाल-सुयालकोट मोटर मार्ग पर मैक्स वाहन दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल दो लोगों को तुरन्त कार्यवाही करते हुए एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया है। इसी के साथ मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने घायलों के उपचार को लेकर सम्बन्धित चिकित्सकों को भी दिशा-निर्देश दिये हैं।

CM ने फेसबुक पेज पर लिखा कि जनपद चमोली के अन्तर्गत देवाल-सुयालकोट मोटर मार्ग पर मैक्स वाहन दुर्घटना होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। हादसे के पांच घायलों में से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया है। घायलों के उपचार को लेकर सम्बंधित चिकित्सकों को उचित दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मैं, ईश्वर से दुर्घटना के सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

आपको बता दें कि चमोली के देवाल विकासखण्ड के खेता मोटरमार्ग पर तलौर के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे खाई में गिर गया था। इस सड़क हादसे में 5 लोग घायल थे जिसमे से 2 की स्थिति गंभीर बताई जा रही थी। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल मे उपचार के लिए भेजा गया था। वहीं सीएम के निर्देश पर दोनों गंभीर रुप से घायलों को एयर लिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स लाया गया हैl

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें