Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand Congress

उत्तराखंड : अस्पताल के MD का घिनौना काम, महिला कर्मचारी से कई बार रेप! ये है पूरा मामला

 

cabinet minister uttarakhandकाशीपुर: काशीपुर में एक प्राइवेट अस्पताल के एमडी पर महिला कर्मचारी ने दुष्कर्म कर अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगासा है। एमडी ने महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, एमडी के जीजा और उसके भाई ने भी महिला के साथ जबरन रेप किया। हालांकि, महिला के आरोपों में कितनी सच्चाई है। इसकी सच्चाई जांच के बाद ही पता चल पाएगी। पुलिस जांच में जुट गई है।

अस्पताल के मालिक ने पहले तो महिला को अपने जाल में फंसाया, फिर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। यही नहीं अस्पताल के अन्य मालिकान ने भी इस बात का फायदा उठाया और महिला को अवैध सम्बन्ध बनाने के लिए विवश कर दिया। काशीपुर के संजीवनी अस्पताल में कार्यरत महिला ने कोतवाली पुलिस को दी एक तहरीर में आरोप लगाया है कि काशीपुर के ढेला पुल के पास एक संजीवनी अस्पताल के एमडी द्वारा महिला का शारीरिक शोषण किया गया।

यही नहीं सहयोगी जीजा और भाई को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने भी महिला को ब्लैकमेल कर महिला से रेप किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। तीनों एमडी एक ही परिवार के सदस्य हैं, जिसमें मुख्य रूप से जिस एमडी पर आरोप लगे हैं, उसने महिला से बच्चा पैदा करने की इच्छा जाहिर की थी।

महिला को तमाम तरीके से प्रताड़ित कर उसके साथ जबरन रेप किया गया। साथ ही महिला की अश्लील वीडियो और फोटो भी खींची गयी, जिससे अस्पताल का एमडी लगातार महिला को ब्लैकमेल करता रहा। दो पन्नों की लिखित शिकायत में महिला ने और भी कई गंभीर आरोप लगाये हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें