Big NewsNainital News

नैनीताल से सामने आया उन्नाव जैसा मामला, बहनों नेे गटका विषाक्त, खेत में मिले शव

two sisters' bodies met in the field

नैनीताल से बड़ी खबर है। बता दें कि नैनीताल में पहाड़पानी इलाके में दो नाबालिग छात्राओं ने विषाक्त गटक लिया जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल दोनों के आत्महत्या के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस को दोनों बहनों के शव घर से कुछ दूरी खेत से बरामद हुए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को सुशीला तिवारी अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बता दें कि ऐसा ही मामला उन्नाव से सामने आया था. बहनों का शव खेत से मिला था। उनको विषाक्त पदार्थ पानी में मिलाकर पिलाया गया था। लेकिन उनका आरोपी गिरफ्तार ह हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में दोनों का पोस्टमार्टम किया गया है अभी रिपोर्ट आना बाकी है।

मिली जानकारी के अनुसार पहाड़पानी की रहने वाली दो चचेरी बहनें मीनाक्षी खीम राम राजकीय इंटर कॉलेज पहाड़पानी में कक्षा नौ की छात्रा थी। एक की उम्र 15 तो एक की उम्र 16 साल है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह दोनों घर से स्कूल के लिए निकली और दोनों ने घर से कुछ दूरी पर जाकर जहर गटक लिया। शाम तक जब दोनों बहनें स्कूल से वापस नहीं लौटीं तो उनकी तलाश शुरु की गई तो पाया गया कि दोनों बहनें खेत में चित्त पड़ी हैं। दोनों बहनें रोहिणी और मीनाक्षी को 108 एंबुलेंस से हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया जहां अस्पताल में उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मेडिकल चौकी प्रभारी मनोहर सिंह ने बताया कि दोनों बहनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत का पता चल पाएगा फिलहाल घटना राजस्व पटवारी क्षेत्र की बताई जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें