Big NewsHaridwar News

उत्तराखंड VIDEO : संत के नाखूनों की लंबाई देख हर कोई हैरान, 19 साल से कर रहे तपस्या

रूड़की के मंगलौर क्षेत्र के गाँव निजामपुर हरचंदपुर गांव में रात के अंधेरे में एक व्यक्ति के घर भीड़ उमड़ पड़ी। दरअसल यह भीड़ एक अनोखे एक सन्त को देखने के लिए पहुंची थी। आपको बता दें कि पंजाब से आये इस अनोखे सन्त के नाखून लगभग एक फिट लम्बे हैं। यह सन्त जैसे ही निजामपुर गांव में अपने भक्त के घर पहुंचे तो उनको देखने के लिए गांव के लोगो की भीड़ उमड़ गई। ये संत श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणे से जुडे़ हैं।

https://youtu.be/B7AzKS4kox4

मिली जानकारी के अनुसार इस सन्त का नाम दिगंबर रुद्रभारती है जो की 19 साल से तपस्या कर रहे हैं जो की 24 साल तक रहेगी। संत ने 19 साल से नाखून नहीं काटे हैं जिन्हें देख हर कोई हैरान है। तस्वीरों में आप देख सकते है। इनका हाथ सीधा ऊपर की ओर है और नीचे हाथ के नाखून लटके हुए हैं जिनकी लम्बाई लगभग एक फिट है। जब गांव के लोगों को इस अनोखे सन्त के आने की जानकारी मिली तो उनके दर्शन करने के लिए लोगो का तांता लग गया। रात के अंधेरे ही लोग घरों से निकल कर सन्त के दर्शन करने पहुंचें। वहीं उन्होंने बताया कि वो पंजाब से हरिद्वार महाकुम्भ में जा रहे हैं, रास्ते मे अपने भक्त से मिलने आये हैं। वहीं इसी के साथ उन्होंने गांव और देश मे शांति और खुशहाली की कामना की।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें