HighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड: सनसनीखेज खुलासा, 12 साल की बच्ची बनी मां!

1162_rape

रुद्रपुर: इस खबर को सुनकर हर कोई हैरान है। साथ के बच्चों के साथ खेलने की उम्र में एक 12 साल की बच्ची ने बच्ची को जन्म दिया है। यह मामला शहर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जन्म के कुछ समय बाद ही नवजात बच्ची की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामले में पीड़िता की मां की ओर से पुलिस को तहरीर देने की तैयारी की जा रही है। सवाल यह है कि 12 साल की मासूम बच्ची के साथ इस तरह की हैवानियत किसने की। जानकारी के अनुसार यूपी के मुरादाबाद का परिवार यहां किराए पर रहता है।

बीती रात परिवार की 12 साल की लड़की के पेट में अचानक दर्द उठने लगा। इस पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों को जांच में पता चला कि लड़की गर्भवती है। यह बात परिजनों को बताई तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की है। लड़की कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। उसके होश में आने के बाद पूछताछ की जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें