Big NewsDehradun News

उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर : CM त्रिवेंद्र रावत की पारी खत्म, राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

Breaking uttarakhand news

देहरादून: पिछले-तीन चार दिनों से चल रहे सियासी घमासान के बीच आज सुबह ही दिल्ली से लोटे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान सीएम के साथ शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक,हरबंस कपूर, धनसिंह रावत और मेयर सुनील उनियाल गामा भी मौजूद रहे। यह पहले से ही तय माना जा रहा था कि सीएम त्रिवेंद्र रावत इस्तीफा देंगे, लेकिन, भाजपा नेता यह कहते रहे कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बने रहेंगे। सीएम के इस्तीफे के बाद स्थिति साफ हो गई है। बता दें कि 4 साल का कार्यकाल पूरा होने के ठीक पहले सीएम ने 9 मार्च को अपना इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि 18 मार्च को सरकार का 4 साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है वहीं ठीक 8 दिन पहले सीएम ने पद से इस्तीफा दे दिया है। सीएम त्रिवेंद्र रावत भी अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए।

वहीं बता दें कि बुधवार को विधायक दल की बैठक होगी। ये बैठक 11 बजे होगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें