नैनीताल : उत्तराखंड में आए रुझान में भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए बढ़त बना ली है। भाजपा 40 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस 20 सीटों पर बढ़त बनाई हुई हैं। कुछ देर बाद राज्य में तस्वीर साफ हो जाएगी की किसकी सरकार यहां बन रही है।खटीमा विधानसभासीट से सीएम पुष्कर सिंह धामी पीछे चल रहे, किच्छा से बेहड़ और रुद्रपुर से मीना शर्मा आगे चल रही हैं।पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री 1000 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
नैनीताल सीट के रुझान
वहीं बता दें कि नैनीताल से भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य 5304 वोट से आगे है तो वहीं भीमताल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राम सिंह कैड़ा 2232 वोट से आगे है। रामनगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र पाल सिंह 3591 वोट से आगे है. बात करें लालकुआं विधानसभा की तो 4th राउंड में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 7347 वोट से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेसियों में मायूसी छा गई है।
पौड़ी जिला अपडेट 6 विधानसभा-
पौडी जिला की लैंसडाउन विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी महंत दिलीप रावत आगे, 1333 वोट से आगे चल रहे भाजपा प्रत्याशी महंत दिलीप रावत कांग्रेस प्रत्याशी अनुकीर्ति गुसाईं चल रही पीछे।
चौबट्टाखाल विधानसभा सीट-
पौड़ी जिले की चौबट्टाखाल विधानसभा सीट से पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज 533 वोट से आगे कांग्रेस प्रत्याशी केशर सिंह नेगी चल रहे पीछे।
श्रीनगर विधानसभा-
पौड़ी जिले की श्रीनगर विधानसभा सीट से पहले और दूसरे राउंड को मिलाकर कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल आगे, 763 वोट से आगे चल रहे गणेश गोदियाल, भाजपा प्रत्याशी धन सिंह रावत दोनो राउंड में पीछे।
यमकेश्वर विधानसभा-
पौड़ी जिले की यमकेश्वर विधानसभा सीट से पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी रेणु बिष्ट 1351 वोट से आगे कांग्रेस प्रत्याशी शैलेन्द्र रावत चल रहे पीछे।
कोटद्वार विधानसभा-
कोटद्वार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ऋतु भूषण खंडूड़ी आगे 2000 वोट से आगे चल रही भाजपा प्रत्याशी ऋतु खंडूड़ी आगे, कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र नेगी पीछे।
पौड़ी विधानसभा-
पौड़ी-पौड़ी जिले की पौड़ी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पोरी आगे,
800 वोट से आगे चल रहे राजकुमार पोरी, कांग्रेस प्रत्याशी नवल किशोर पीछे।
आलोक रावत(पौड़ी)
देहरादून सीट के रुझान
चकराता विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह आगे 1700 वोट से आगे, विकास नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान 1500 वोटों से आगे. सहसपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आर्येन्दर शर्मा 5 हजार वोट से आगे, धर्मपुर से कांग्रेस के दिनेश अग्रवाल 1100 वोट से आगे, राजपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी खजान दास लगभग 2400वोटों से आगे, रायपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ 1400 वोटों से आगे, कैंट विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सरिता कपूर 2200 वोटों से आगे, डोईवाला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण गैरोला 6 हजार वोटों से चल रहे हैं आगे, ऋषिकेश विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद्र अग्रवाल1200 वोटों से चल रहै है आगे