HighlightNational

सिद्धू बोले- BJP मेरी सौतेली मां थी, अकाली दल के नेता से तीखी नोंकझोंक, हाथापाई की आई नौबत

पंजाब में विधानसभा की कार्यवाही के दौरान गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ. अकाली दल और कांग्रेस के नेताओं में तगड़ी नोंकझोंक हुई, जिसमें बाद में हाथापाई तक की नौबत आ गई थी. इससे पहले अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच बहस हुई थी. इस दौरान सिद्धू ने कहा कि बीजेपी उनकी सौतेली मां थी और अब वह कौशल्या (कांग्रेस) के पास लौट आए हैं.

दरअसल, विधानसभा में मजीठिया ने कहा कि एकबार सिद्धू ने बीजेपी को अपनी मां बताया था. इसपर सिद्धू ने कहा कि मैंने आपके लिए अपनी मां को छोड़ दिया है. वह (बीजेपी) मेरी सौतेली मां थी. अब मैं कौशल्या के पास आ गया हूं. बता दें कि पहले सिद्धू बीजेपी में थे. फिर साल 2017 में उन्होंने कांग्रेस जॉइन की थी.

पंजाब विधानसभा में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ. वहां अकाली दल के नेताओं और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच झड़प तक हुई. पंजाब विधानसभा में अकाली दल के विधायकों ने हंगामा किया था. उन्होंने इस बात पर विरोध जताया कि स्पीकर ने उनको 1984 सिख दंगे से जुड़े मामले पर निंदा प्रस्ताव नहीं लाने दिया. विधानसभा में झड़प के बाद नवजोत सिंह सिद्धू मीडिया के सामने भी आए थे. इसमें उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए जो भी घोषणा हो रही हैं ये 2-3 महीने के लिए नहीं बल्कि आने वाले 5 साल के लिए हैं.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें