Big NewsNational

भयानक सड़क हादसा : बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 14 फरवरी को 14 लोगों की मौत

big road accident

14 फरवरी की सुबह देश से बहुत बुरी खबर सामने आई है। बता दें कि एक सड़क हादसे में 14 लोगोंं की मौत हो गई है।मामला आंध्रप्रदेश का है। आंध्रप्रदेश के कर्नूल जिले के वेलदुर्ती मंडल, मदरपुर गांव में एक बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमे बच्चे शामिल है। हादसा कुर्नूल से लगभग 25 किलोमीटर दूर मदापुरम में सुबह 4 बजे के आसपास हुआ है। सभी को मौके पर मौजूद लोग और पुलिस अस्पताल ले गए जहां उनका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मारे गए लोगों में 8 महिलाएं, 5 पुरुष और 1 बच्चा शामिल है। ये सभी लोग तीर्थ यात्रा पर थे। मिली जानकारी के अनुसार मिनी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पर चढ़कर सड़क के दूसरी तरफ जा पहुंची। इस दौरान यही बस दूसरी ओर से आ रही एक लॉरी से भिड़ गई थी। इस बस में कुल 18 लोग थे। इस हादसे में बस ड्राइवर की भी मौत हो गई है। जानकारी मिली है कि यात्रियों का यह जत्था चित्तूर जिले के मदनपल्ले से राजस्थान के अजमेर जा रहा था। ये हादसा इतना दर्दनाक खौफनाक था कि यात्री अंदर बस में पिचक गए। तस्वीरें विचलित कर देने वाली है। शवों को निकालने के लिए कटर मशीन से काटकर बाहर निकाला गया। इस हादसे में 4 बच्चे घायल हैं जिसमे से दो की हालत गंभीर है। आधार कार्ड और फोन नंबरों के आधार पर पुलिस यात्रियों की जानकारी इकट्ठा कर रही है। हादसे की वजह पता नहीं चल पाई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें