Nainital News

SP क्राइम ने पुलिसकर्मियों को दिए N-95 मास्क पहनने के निर्देश, प्लाज्मा डोनेट करने का किया अनुरोध

लालकुआँ : कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को लेकर फ्रंट लाईन में कोरोना वॉरियर के रूप में कार्य कर रहे पुलिसकर्मियो और उनके परिवार कि सुरक्षा के मद्देनजर आज कोतवाली कार्यालय में एसपी क्राईम देवेन्द्र पिंचा ने अधिकारियों की बैठक ली जिसमे कोविड के दौरान पुलिसकर्मियों को आ रही परेशानियों को सुना। साथ ही सुरक्षा को लेकर सभी पुलिसकर्मियों को एन-95 मास्क या अच्छी गुडवत्ता वाले मास्क का प्रयोग करने के निर्देश दिये जिससे पुलिस के साथ साथ उनके परिवार को भी सुरक्षा मिल सके। वहीध पूर्व मे कोरोना पॉजिटिव हो चुके पुलिसकर्मियों से आगे आकर प्लाज्मा डोनेट करने का अनुरोध किया ।

इस दौरान एसपी क्राईम देवेन्द्र पिंचा ने कहा कि पुलिसकर्मियों को अपनी सुरक्षा के साथ साथ अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपनी ड्यूटी का निर्वाहन करना चाहिये साथ ही पुलिसकर्मियो को सर्जिकल मास्क का प्रयोग करना चाहिये। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन लगने के बाद भी लोग कोरोना पॉजिटिव हो जा रहे हैं जिसको देखते हुए सुरक्षा बहुत जरूरी हो गई है जिसके लिये पुलिसकर्मियो को फेश शिल्ड लगाने के भी निर्देश दिये गये हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें