HighlightUttarakhand Chamoli News
बुरी खबर : बदरीनाथ धाम में हार्ट अटैक से जीएमवीएन के रिजनल मैनेजर की मौत


चमोली : चार धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की मौत का सिलसिला जारी है. अब तक 30 लोगों की मौत चार धाम यात्रा के दौरान हो चुकी है। आज यमुनोत्री में दो श्रदालुओं की मौत हुई। एक यात्री की मौत हार्ट अटैक से तो दूसरे यात्री की मौत पैर फिसलने से हुई है।
ताजा मामला बदरीनाथ धाम का है जहां गढवाल मंडल विकास निगम के रिजनल मैंनेजर पान सिंह बिष्ट का शुक्रवार की सुबह हृदय गति रूकने से निधन हो गया है। बदरीनाथ धाम में अब तक मरने वालों की संख्या छह पहुंच गई है।
कोतवाली बदरीनाथ से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के निकटवर्ती गांव घिंघराण के रहने वाले पान सिंह बिष्ट का शुक्रवार की सुबह हृदय गति रूकने से निधन हो गया है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ भेजा गया है और फिर परिवार को सौंपा गया।