सतपुली : सतपुली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. बता दें कि 5 फरवरी को एक स्थानीय ने राजस्व पुलिस चौकी मनयारस्यूँ में एक शिकायती पत्र दिया। पीड़ित ने शिकायत की थी कि 4 फरवरी को उनकी नाबालिक बेटी घर से स्कूल के लिए निकली थी लेकिन वापस घर नहीं लौटी।
इस मामले में राजस्व पुलिस चौकी मनयारस्यूँ पौड़ी ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले की गम्भीरता को देखते हुए राजस्व पुलिस से रेगूलर पुलिस को ये मामला ट्रांसफर किया गया। पौड़ी गढ़वाल एसएसपी यशवन्त सिंह चौहान ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को इस मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने और आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए। जांच के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया।
दौराने विवेचना मनीष शर्मा पुत्र कैलाश चन्द्र शर्मा निवासी ओमली, पोस्ट ऑफिस- बडखोलू का नाम प्रकाश में आया। गठित टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर और सम्भावित स्थानों पर दबिश देकर ठोस पतारसी सुरागरसी कर आरोपी मनीष शर्मा को 27 फरवरी को बस अड्डा सतपुली के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आऱोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। उक्त अभियोग में धारा 363/376 भादवि एवं ¾ पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गयी।
अभियुक्त का नाम पता
मनीष शर्मा पुत्र कैलाश चन्द्र शर्मा निवासी ओमली, पो0- बडखोलू, तहसील पौड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र- 23 वर्ष)।
पुलिस टीम
महिला उपनिरीक्षक दीपा शाह
आरक्षी 356 ना0पु0 प्रदीप सैनी
आरक्षी 358 ना0पु0 अर्जुन सिंह