HighlightUttarkashi News

इस टीवी सीरियल में दिखेगी उत्तरकाशी के लाखामंडल की तस्वीरें, कैमरा देख उमड़ी लोगों की भीड़

khabar uttarakhand

उत्तरकाशी : उत्तराखंड की हसीन वादियां बॉलीवुड की पहली पसंद बनती जा रही है। अब तक यहां कई हिट फिल्में शूट हुई है। हाल ही में रिलीज हुई द कश्मीर फाइल्स की शूटिंग भी उत्तराखंड में हुई है जो बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। वहीं एक और शूटिंग उत्तराखंड के पहाड़ों के बीचों बीच हो रही है लेकिन ये कोई फिल्म नहीं बल्कि सीरिलय की शूटिंग है।

आपको बता दें कि स्टार भारत के नए टीवी शो “गुड़ से मीठा इश्क” की शूटिंग पिछले 2 दिन से जौनसार बावर के प्रमुख पर्यटन स्थल लाखामंडल में चल रही है। ऐसे में स्टार भारत के इस नए टीवी शो की शूटिंग को देखने के लिए कई स्थानीय लोग वहां पर इकट्ठा हो गए।स्टार भारत के इस शो में उत्तराखंड के लाखामंडल की तस्वीरें भी देखने को मिलेंगी। इस शो की शूटिंग के लिए दिल्ली मुंबई से करीब 100 कलाकारों की टीम उत्तराखंड के लाखामंडल में ठहरी।

बता दें कि यह टीवी सीरियल आगामी 18 अप्रैल 2022 से प्रसारित होने जा रहा है और इसकी शूटिंग उत्तराखंड के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थलों में चल रही है।इस टीवी सीरियल में प्रसिद्ध पांडव कालीन महत्व के शिव मंदिर लाखामंडल की तस्वीरें भी देखने को मिलेंगी। तथा मुंबई से आए निर्माता-निर्देशक कल्याण के निर्देशन में कोरियोग्राफर करिश्मा, रणदीप सिंह, सुमित बोहरा, अमित शिंदे ने अन्य कलाकारों के साथ यमुना किनारे और प्राचीन शिव मंदिर परिसर में शूटिंग की।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें