HighlightPauri Garhwal News

पौड़ी VIDEO : घन्नानंद बोले- 22 के लिए मैं 12 से तैयार, लोग कह रहे घन्ना भाई अबकी बार आप ही हैं

पौड़ी गढ़वाल : 2022 में सत्ता पाने के लिए भाजपा समेत कई विपक्षी पार्टियां तैयारी में जुट गई हैं। आप से लेकर कांग्रेस भाजपा सरकार पर हमलावर हो गई है। वहीं भाजपा अपने कार्यों की और उपलब्धियों को जनता को गिना रही है और एक बाऱ फिर से 2022 में बहुमत से सत्ता में आने का दावा कर रही है। बीते दिन रविंद्र जुगरान ने भाजपा का दामन छोडकर आप का हाथ थामा जिससे भाजपा को झटका लगा। तो वहीं बड़ी पौड़ी गढ़वाल से है जहां उत्तराखंड के राजयमंत्री और संस्कृति साहित्य व कल्ला परिषद के उपाध्य्क्ष घनानंद गगोडिया ने बड़ा बयान दिया है।

जी हां बता दें कि हास्य कलाकर घनानंद गगोडिया ने विधानसभा चुनाव लड़ने का मन बनाया है। घन्नानंद ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि जनता कहती है कि घन्ना भाई अब के बार आप ही हैं। घन्नानंद ने कहा कि वो 2022 के लिए 2012 से ही तैयार हैं। विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड के हास्य कलाकार एवं राज्यमंत्री घनानंद ने कहा कि उन्होंने कहा कि दावे दारी पेश करने का लोकतंत्र में हमारा अधिकार है और जनता से मिल रहे प्रेम के कारण ही उन्होंने पौड़ी विधान सभा से चुनावी रण में उतरने मन बनाया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें