Big NewsDehradun News

उत्तराखंड में अब इतने बजे बैंक हो जाएंगे बंद, इससे पहले निपटा लें काम

देहरादून  उत्तराखंड में कोरोनावायरस का कहर जारी है। आज गुरुवार को भी उत्तराखंड में चार हजार के करीब मामले सामने आए हैं। वहीं उसके बाद सरकार ने एक बड़ा आदेश जारी किया है। प्रभारी स्वास्थ्य सचिव डा. पंकज कुमार पांडेय ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि राज्य में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे है। आज गुरूवार को 19 मरीजों की मौत हुई है। 50 हज़ार कोवेक्सीन उत्तराखंड को मिली है। कोरोना के कहर को देखते हुए सभी सरकारी दफ्तर तीन दिन शुक्र, शनि और रविवार को बंद करने का आदेश जारी किया है। इनतीन दिनों में कार्योलयों में सैनिटाइजेशन का काम किया जाएगा।

राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी उत्तराखंड ने लिया फैसला

वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी उत्तराखंड की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। कमेटी ने फैसला लिया है कि सभी शाखाओं में जनता के लिए बैंकिंग व्यावसाय सुबह 10.00 बजे से अपराह्न 2.00 बजे तक होगा। शाम चार बजे बैंक बंद हो जाएंगे। यही नहीं महामारी फैलने के खतरे को कम करने के लिए प्रशासनिक कार्यालयों में कर्मचारियों की संख्या को कम करने के लिए घर से कार्य किया जाएगा। कार्यालयों में उपस्थिति 50 से कम रहेगी। इस दौरान आवश्यक सेवाएं ही जारी रहेंगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें