नशे के खिलाफ नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 316 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार


हल्द्वानी- नशे के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है चेकिंग के दौरान लालकुआं पुलिस ने 316 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि नशे के खिलाफ जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत बरेली के अलीगंज निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे से 316 ग्राम स्मैक बरामद की गई है. साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी सीज किया गया हैं। पकड़े गए तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसएसपी ने जानकारी दी कि यह तस्कर यूपी से स्मैक लाकर उत्तराखंड के कई शहरों में सप्लाई करता था जिसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। पकड़े गए तस्कर का नाम शेर सिंह है जिसे बरेली का राम मौर्या स्मैक की सप्लाई करता था. पुलिस ने फरार राम मौर्य के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही एसएसपी ने स्मैक पकड़ने वाली टीम को ढाई हजार का इनाम दिया है।