HighlightNainital News

बड़ी खबर : नैनीताल को मिली 600 रेमडेसिविर की पहली खेप, सुशीला तिवारी अस्पताल को मिले इतने इंजेक्शन

नैनीताल : प्रदेश सरकार से नैनीताल जिले के लिए 600 रेमडेसिविर की पहली खेप मिल गई है जिसका वितरण कर दिया गया है।

नैनीताल डीएम ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी को 300, बीडी पाण्डे नैनीताल को 120 तथा बेस अस्पताल को 180 रेमडेसिविर उपलब्ध करा दिये गये है। इससे मरीजो के उपचार में चिकित्सको कों आसानी होगी। इंजेक्शन किन मरीजों को लगेगा इसकी गइडलाइन एचटीएच प्रशासन हल्द्वानी की ओर से तय कर दी गई है। जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने बताया कि कोरोना के मरीजो को लगने वाली रेमडेसिविर इंजेक्शन की लम्बे समय से डिमांड हो रही थी। प्राचार्य डाॅ. सीपी भैसोडा, एमएस डाॅ. अरूण जोशी व मेडीसिन विभाग के एचओडी डाॅ. एसआर सक्सेना ने 22 अप्रैल को जारी आईसीएमआर का हवाला देते हुए मामले में गाइडलाइन जारी कर दी है जिसमें विशेष तौर पर कहा गया है कि जो मरीज ऑक्सीजन पर नहीं है तथा घर पर हैं उन्हें रेमडेसिविर इंजेक्शन नही दिया जाएगा। डाॅक्टरों की टीम ने बताया कि मरीजों को इंजेक्शन लगाने को लेकर काफी दबाव बनाया जाता है।

रेमडेसिविर का पांच इंजेक्शन का कोर्स होता है। यह जिले में तीन सरकारी और तीन प्राइवेट अस्पताल को दिए गए है।उन्होने बताया कि प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड में रेमडेसिवर इंजैक्शन की दर 2464 रूपये तय कर दी हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें