Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

मंत्री बिशन सिंह चुफाल बोले- कोई नाराजगी नहीं, मुझे खुशी है छोटे भाई को प्रदेश की कमान सौंपी

देहरादून : जब से उत्तराखंड में युवा विधायक को सीएम बनाने का ऐलान किया गया है तभी से पार्टी में उथल पुथल चल रही है।कभी किसी मंत्री की नाराजगी की खबर सामने आ रही है तो कभी किसी विधायक की। मामला गर्म है और सतपाल महाराज की नाराजगी तो मीडिया के कैमरे के सामने साफ देखी गई है भले ही वो कितना भी इस बात से इंकार कर लें। वहीं मंत्री-विधायकों की पार्टी से नाराजगी वाली खबर के बीच कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल का बयान सामने आया है।

बता दें कि आज देहरादून में मीडियाकर्मियों ने बिशन सिंह चुफाल से पार्टी से चल रही नाराजगी को लेकर सवाल किया तो मंत्री ने नाराजगी से साफ इंकार किया। मंत्री ने कहा कि दूर दूर तक कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि छोटे भाई को प्रदेश की कमान सौंपी गई है, उन्हे मुख्यमंत्री बनाया गया है। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि युवा को सीएम बनाया गया है, हम उनका सहयोग करेंगे। वहीं मदन कौशिक को फोन करने को लेकर किए सवाल पर बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि उन्होंने बैठक को लेकर प्रदेश अध्यक्ष से बात की थी। वरिष्ठता को दरकिनार करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये पार्टी का निर्णय है। पार्टी से बढ़कर कोई नहीं है। वहीं उन्होंने शपथ को लेकर कहा कि वो शपथ जरुर लेंगे जब पत्र आ जाएगा।

https://youtu.be/ZgH4f4NLKy8

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें