Haridwar NewsHighlight

मंगलौर : 1 लाख से अधिक आबादी वाले शहर में लोगों का हाल बेहाल, सरकार से आईसोलेशन वार्ड की मांग

रुड़की : उत्तराखंड में कोरोना संक्रामित की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है. कोरोना से मरने वालों अकड़ा रोजाना बढ़ता ही जा रहा है। मंगलौर क्षेत्र में भी रोजाना दर्जनों मौते हो रही है, एक लाख से अधिक वाली आबादी में सरकारी अस्पतालों में लोगों के इलाज के लिए कोई सुविधा मौजूद नहीं है। जबकि लोग इलाज के लिए अस्पतालों के बाहर चक्कर काट रहे हैओ। निजी अस्पतालों में बेड उपलब्ध नहीं हैं, सभी मरीजों को ऑक्सिजन की जरूरत महसूस हो रही है। लेकिन सरकारी अस्पतालों में कोई भी सुविधा मौजूद नहीं है।

ऐसी इस्थिति में सरकार के वो सभी दावे धरातल पर खोखले नजर आ रहे है।सरकारी मशीनरी के सभी दावे पूरी तरह फैल हो गए है, अभी तक कोई भी आइसोलेशन वार्ड मंगलौर क्षेत्र की जनता के लिए नसीब नही पा रहा है इस भयानक महामारी के चलते लोग अपनी जान गवा रहे है। जबकि खुद निजी हॉस्पिटल के डॉक्टर भी 24 घण्टे हॉस्पिटल में काम कर रहे है। कई पार्टी के दल ने भी सरकार से मंगलौर क्षेत्र में आइसोलेशन वार्ड बनाने की मांग की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें