Haridwar News

लक्सर : महिला की निर्मम हत्या, इकलौते बेटे को भी उतारा था मौत के घाट, गोद लिया था बेटा

Haridwar police

लक्सर : खानपुर के दल्लावाला गावँ में बीती रात करीब शाम 7:30 बजे परिवार के ही कुछ लोगों ने एक महिला के निर्मम हत्या कर दी। हत्यारों ने महिला पर धारदार हथियार से वार किया। महिला की हत्या कर हत्यारे फरार हो गए। बताया जा रहा है कि मृतक महिला के इकलौते बेटे की हत्या 2018 में की गई थी जिसके बाद महिला ने अपने जेठ के बेटे को गोद ले लिया था लेकिन किसी बात को लेकर आपसी विवाद खड़ा हो गया और महिला के जेठ व उसके तीन बेटों ने मिलकर देर शाम महिला पर धारदार हथियार से वार कर दिए जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई।

पूरा मामला संपत्ति विवाद का बताया जा रहा है कि पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ तहरीर मिल गई है। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया गया है और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें