Big NewsHaridwar News

उत्तराखंड में क्या ऐसे हारेगा कोरोना : 17 दिन बाद भी नहीं आई एक ही परिवार के 15 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट

लक्सर – खबर उत्तराखंड, हरिद्वार के लक्सर से है, जहां कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार एडी़ चोटी के जोर लगा रही है श। इसमें सबसे ज्यादा फोकस लोगों की कोरोना सेंपलिंग पर है। लेकिन सेंपलों की जॉच रिपोर्ट के मामले में स्वास्थ विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मनमानी और लापरवाही सारे करे धरे पर पानी फेर रही है। लोगों की आरटी पीसीआर रिपोर्ट तीन नहीं बल्कि सोलह और अट्ठारह दिन तक भी नहीं मिल पा रही है।

लक्सर से बहादुरपुर गांव निवासी एडवोकेट राजेश वत्स ने बताया कि उसका भतीजा करीब 18 दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आया था। इसके तुरंत बाद ही उन्होंने और परिवार के सभी 14 सदस्यों ने अपना कोरोना टेस्ट कराया था लेकिन तब से लेकर अब तक 17 दिन बीत गए है परंतु उनकी जॉच रिपोर्ट नहीं आई है उनके द्वारा लक्सर के चिकित्सकों के आलावा सीमाओं और सीएम पोर्टल तक पर भीं शिकायत कर चुके हैं लेकिन कही से कोई राहत नहीं मिली है।

इसी प्रकार अलग अलग गांव कई लोगो द्वारा कोरोना जांच रिपोर्ट को लेकर शिकायते की जा रही है। ऐसे में कोरोना संक्रमण की चेन को केसे ब्रेक किया सकता है इस बाबत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें