HighlightNainital News

कुंजवाल बोले- उत्तराखंड में बनेगी कांग्रेस की सरकार, सीएम चेहरे को लेकर दिया बड़ा बयान

disaster news of uttarakhandदेहरादून : 10 मार्च का दिन उत्तराखंड के लिए खास है। 10 मार्च को फैसला हो जाएगा कि किसकी जीत हुई किसकी हार, किसकी सरकार बनी और कौन पराजित हुआ। हालांकि अभी तक कांग्रेस बीजेपी अपनी अपनी जीत का दावा कर रही है। कांग्रेस 46 तक सीट हासिल करने का दावा कर रही है तो वहीं भाजपा इस बार 60 के पार का दावा कर रही है।

बता दें कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने भी उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार आने का दावा किया है। गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा में 40 से 45 सीटेें जीतने में कामयाब रहेगी। बहुमत हासिल करने पर सीएम चेहरे को लेकर कुंजवाल ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी यह तय करेंगी कि सीएम किसे बनाया जाएगा लेकिन मेरी व्यक्तिगत राय है कि उत्तराखंड को हरीश रावत की जरूरत है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के बीज कुंजवाल ने मीडिया से रुबरु होते हुए कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत के पास राज्य के विकास को लेकर सोच और ठोस विजन है। उत्तराखंड के हित के लिए हरीश रावत हमेशा आगे रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश की जनता भी उन्हें ही चाहती है। आम लोगों से लेकर कार्यकर्ताओं तक की नजर में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर हरदा ही पहली पसंद हैं। चुनाव से पूर्व हुए तमाम सर्वे में वह सबसे आगे दिखे। इसलिए कांग्रेस की सरकार बनने पर उत्तराखंड की कमान हरीश रावत को ही मिलनी चाहिए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें