Dehradun NewsHighlight

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के घर होली की धूम

https://youtu.be/y92yCxNYXoQ

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के घर होली की खूब धूम रही। गणेश जोशी अपने समर्थकों के साथ होली खेलते नजर आए। कैंट क्षेत्र में गणेश जोशी ने पारंपरिक रूप से होली मनाई। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणेश जोशी के समर्थक भी पहुंचे। गणेश जोशी ने भी अपने समर्थकों को मायूस नहीं किया और उनके साथ होली के गानों पर खूब थिरके।

इस दौरान महिलाओं ने होली के पारंपरिक गीत भी गाए। गणेश जोशी इस दौरान खुद को रोक नहीं पाए और सभी के साथ थिरकने लगे। काफी देर तक रंग अबीर गुलाल उड़ता रहा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें