Big NewsHighlightNainital News

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, 4 युवकों की मौत, 2 गंभीर घायल

हल्द्वानी। हल्द्वानी में देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ जिसमे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। और दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. हादसा हल्द्वानी के गौलापार के कुंवरपुर क्षेत्र में हुआ। जहां एक तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ की छाल उतर गई और कार पास की दुकान में जा घुसी, जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात कार सवार 5 युवक हल्द्वानी से चोरगलिया की ओर जा रहे थे। कार सवारों ने कुंवरपुर ही पहुंचे थे कि उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई। तेज आवाज आई। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए साथ ही कार में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 1 लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी कार में फंसे थे। आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और 108 भी। जहां तत्काल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मृतकों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें