Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

हरदा का वार, कहा- भाजपाइयों, जय श्री गणेश से डर गये, बहुत अखर रहा है आपको

Indian National Congress

देहरादून : बीते दिन सोमवार को पूर्व सीएम हरीश रावत ने एक पोस्टर शेयर किया है जिससे उत्तराखंड की सियासत गर्मानी शुरु हो गई है। इस पोस्टर को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस से सार्वजनिक रुप से माफी मांगने को कहा है। बता दें कि हरीश रावत द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल गणेश भगवान के सामने हाथ जोड़े हैंं। साथ ही कई तीर कमान से छोड़े गए हैं जिससे उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला किया है। ये पोस्टर भाजपा को रास नहीं आया औऱ मदन कौशिक ने कांग्रेस से सार्वजनिक रुप से माफी मांगने को कहा है।

सोशल मीडिया पर छाया कांग्रेस का पोस्टर

आपको बता दें कि शेयर पोस्टर में गणेश गोदियाल को वज्र से महिला अपमान, त्रिशूल से महंगाई और कोरोना के बढ़ते संक्रमण, चक्र से बेरोजगारी, तीर से गरीबी, नागपाश से भ्रष्टाचार और दलबदल और फरसे से कुशासन और ठप विकास पर प्रहार करते हुए दर्शाया गया है। सोशल मीडिया पर यह पोस्टर चर्चाओं का विषय बन गया और काफी वायरल हो रहा है। वहीं इससे सियासत गर्मा गई है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का हमला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने इस पोस्टर को लेकर कांग्रेस पर हमला किया है। मदन कौशिक ने कहा कि यह वही कांग्रेस है, जिसने एक बार सोनिया गांधी को देवी के रूप में प्रदर्शित किया था, लेकिन तब जनता ने उसे सबक सिखाया। उन्होंने कहा कि राममंदिर के अस्तित्व को नकारने वाले लोग आज फिर से ऐसी हरकतों पर उतारू हो गए हैं। जनता इन्हें सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म को अपमानित करने का किसी को कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस को अपने कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

हरीश रावत का हमला

अब फिर से हरदा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर भाजपा पर हमला किया है। हरीश रावत ने कहा कि भाजपाइयों, जय श्री गणेश से डर गये! बहुत अखर रहा है आपको भगवान गणेश जी का आशीर्वाद लेकर उत्तराखंड के विकास के लिये संघर्ष करते हुये गणेश गोदियाल का स्वरूप और उनके द्वारा उठाये गये मुद्दों को देखकर के? अभी देखो, आगे-आगे होता है क्या! मैंने 1 अगस्त, 2021 को हर हरमहादेव के नारे के साथ, जय-जय भगवान शिव के नारे के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी। अब गणेश गोदियाल जी, गणेश वंदना के बाद अपने लक्ष्यों के तीर छोड़ रहे हैं, उन लोगों पर जिन्होंने लोगों के जीवन को कठिन कर दिया है तो थोड़ा सा दर्द आपको हो रहा है, मैं समझता हूंँ लेकिन पाप का दंड तो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर भुगतना ही पड़ता है। आपने #भाजपा के दोस्तो जनहित के साथ जो छल किया है, उसका दंड तो आपको भुगतना ही पड़ेगा।

Indian National Congress

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें