Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : हार के बाद बोले हरदा: अब वक्त आ गया है…

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस के हार की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने हार के बाद सोशल मीडियो में एक भावुक पोस्ट लिखी है। उन्होंने अब नए सिरे से मंथन भी शुरू कर दिया है। कांग्रेस की हार से ज्यादा बहस हरदा की हार को लेकर हो रही है। उनकी हार को हरीश रावत के राजनीतिक भविष्य के साथ उन मुद्दों पर भी बहस शुरू हो गई है, जिन्हें वह उठाते रहे हैं।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि वो हार पर मंथन करेंगे। आगे क्या करेंगे, यह कहना जल्दबाजी होगा, लेकिन जो भी करेंगे, नई पारी ग्रास रूट से ही शुरू करेंगे। फिलहाल वह जनादेश को स्वीकार करते हुए हार की जिम्मेदारी लेते हैं। हरीश रावत को पार्टी ने चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया था। अघोषित तौर पर वह सीएम पद का चेहरा भी थे, लेकिन इस बार भी भाजपा की आंधी में वह लालकुआं का किला नहीं बचा पाए।

2017 में दो-दो सीटों से अपनी हार का बदला लेना चाहते थे, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। हरीश रावत ने कहा कि मंथन करने का समय आ गया है कि जिन मुद्दों को उठाते रहे हैं, क्या वह उत्तराखंड की जनता के वास्तविक सवाल हैं भी या नहीं। वहां के लोगों ने भी उनके मुद्दों को नकार दिया। हरीश ने कहा कि अब समय आ गया है, जब उन्हें नए सिरे से मंथन करना पड़ेगा।

वह जिन मुद्दों को लेकर आगे बढ़ रहे थे, वह उसमें कितने सही थे। हरदा ने कहा कि आगे क्या करेंगे, इस सवाल पर हरीश ने यह सोचने या इस पर कुछ बोलने का उचित समय नहीं है। आगे जो भी करेंगे, ग्रास रूट से शुरू करेंगे। फिलहाल कार्यकर्ताओं के मनोबल को बनाए रखना है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें