हल्द्वानी : लूट के खुलासे के लिए काम में लगी पुलिस की 6 टीमें, 2 दिन बाद भी हाथ खाली

हल्द्वानी के मंडी चौकी क्षेत्र में बरेली रोड पर श्याम मार्बल में हुई लूट की वारदात में 2 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है, घटना को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, पुलिस लगातार उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में दबिश मारकर छानबीन कर रही है, लेकिन अब तक इस घटना को अंजाम देने वाले 3 शातिर अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी का कहना है कि 6 टीमें इस केस को वर्क आउट करने में लगाई गई है, क्योंकि सभी अपराधियों ने नकाब पहना हुआ था तो उनकी चेहरे की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन उनकी फिजिकल एक्टिविटी के चलते कई अन्य माध्यमों से भी पुलिस उनकी तलाश कर रही है गौरतलब है कि 2 दिन पूर्व बरेली रोड में शाम 8:30 बजे तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा तमंचे के बल पर मार्बल कारोबारी की दुकान में घुसकर नकदी और मोबाइल भी लूट लिया था।