Big NewsDehradun NewsHighlight

ब्रेकिंग : उत्तराखंड में 81 डॉक्टरों की सेवाएं सरकार ने की समाप्त, यहां थे तैनात

docter

देहरादून : उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग से बड़ी खबर है। बता दें कि लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 81 डॉक्टरों की सरकार ने सेवाएं समाप्त कर दी है। आपको बता दें कि इन 81 डॉक्टरों में से अधिकतर डॉक्टर पहाड़ी जिलों में तैनात थे जो की लंबे समय से मरीजों को देखने अस्पताल नहीं पहुंच रहे थे। बता दें कि गुरुवार को शासन ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है। वहीं खबर है कि इन 81 डॉक्टरों की सेवा समाप्त करने के बाद अब इन पदों पर नए डॉक्टरों की नियुक्तियां होंगी।

आपरो बता दें कि सेवा समाप्ति का आदेश प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने किया है जिसमे लिखा गया है कि लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 81 डॉक्टरों की सेवाएं खत्म कर दी गई है। इन 81 डॉक्टरों में से 13 डॉक्टर पौड़ी जिले, 10 नैनीताल, 9-9 डॉक्टर अल्मोड़ा और चमोली, 8 देहरादून में, 6-6 रुद्रप्रयाग और ऊधम सिंह नगर में, उत्तरकाशी के 5, पिथौरागढ़ के 4, चंपावत के 3, हरिद्वार के 2 और बागेश्वर में तैनात 1 डाक्टर की सेवा समाप्त की गई है औऱ आदेश जारी कर दिया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें