highlight

उत्तराखंड : सतपुली में अलग दिखेगा नजारा, उड़ान भरते नज़र आएंगे पैराग्लाइडर

nainital paragliding

सतपुली : उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। पैराग्लाइडिंग करने वालों और इसके शौकीनों के लिए भी अच्छी खबर है। बता दें कि पौड़ी गढ़वाल जिले के सतपुली में जल्द ही पैराग्लाइडर उड़ान भरते नजर आएंगे। इसके लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के अधिकारियों ने विशेषज्ञों के साथ सतपुली के बिलखेत में नयार वैली का जायजा लिया। इस दौरान पैराग्लाइडिंग का अभ्यास भी किया जा चुका है। सतपुली में आसमान का नजारा अलग दिखेगा।

आपको बता दें कि बिलखेत के ऊपरी क्षेत्र ढाढूखाल से पैराग्लाइडिंग शुरू कर नयार नदी के तट पर लैंडिंग की गई। बता दें कि यूटीडीबी प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में नयार वैली में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को शुरू करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।

यूटीडीबी के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्नल अश्विनी पुंडीर ने बताया कि नयार घाटी पैराग्लाडिंग के लिए उपयुक्त जगह है। यह बात खुद विशेषज्ञ भी मानते हैं। इसीलिए इस जगह को पैराग्लाइडिंग कराने के लिए चिह्नित किया गया है। इसके लिए यहां दो दिवसीय परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि साहसिक पर्यटन के शौकीनों के लिए जल्द ही यहां पैराग्लाइडिंग शुरू कर दी जाएगी।

Back to top button