बिहार और झारखंड के पूर्व राज्यपाल एमराम जोइस का मंगलवार को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है। पारिवारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। मिली जानकारी के अनुसार उनकी उम्र 88 साल थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज्यसभा सांसद और न्यायविद जोइस का निधन आयु संबंधी बीमारियों से हुआ है। बता दें कि एमराम जोइस पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भी रह चुके हैं। उनका जन्म 27 जुलाई 1932 को शिवमोग्गा में हुआ था औऱ उन्होंने मंदागद्दे राम जोइस ने बीए और लॉ की डिग्री हासिल की। उन्होंने शिवमोग्गा और बेंगलुरु में पढ़ाई पूरी की। बता दें कि निधनकुवेम्पु विश्वविद्यालय ने एमराम जोइस को डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया था। वे शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे।
उन्हें 1977 में कर्नाटक उहाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। उन्हें मई 1992 में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। वह अंग्रेजी और कन्नड़ दोनों भाषाओं में एक प्रतिष्ठित लेखक थे। उन्होंने कानून से जुड़ी कई किताबें लिखी थीं।