Dehradun NewsHighlight

जनशताब्दी एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग की घटना का CM ने लिया संज्ञान, किया बद्री-केदार बाबा को याद

https://youtu.be/48moj0IKXzg

ऋषिकेश : हरिद्वार-देहरादून रेलवे ट्रैक पर कांसरो वन रेंज के जंगल में दिल्ली से देहरादून आ रही जनशताब्दी एक्सप्रेस की एक बोगी में अचानक आग लग गई। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को जंगल में ही रोक दिया। तत्काल डिब्बे को खाली कराया गया। इस डिब्बे को अलग कर अन्य डिब्बों को सुरक्षित बचा लिया गया औऱ आग पर काबू पाया गया। घटना आज दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की है। वहीं सीएम तीरथ सिंह रावत ने भी इस घटना का संज्ञान लिया और बद्री-केदार बाबा का शुक्रिया अदा किया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Haridwar-Dehradun Railway Track

जानकारी के अनुसार जनशताब्दी एक्सप्रेस जब राजाजी टाइगर रिजर्व की कंसरो रेंज से होकर गुजर रही थी तभी रेलगाड़ी के (सी-5) कोच में अचानक आग लग गई। कोच में मौजूद यात्रियों ने इमरजेंसी चेन खींचकर लोको पायलट को सूचना दी। लोको पायलट में तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रेलगाड़ी को कंसरो रेंज के नजदीक ही रोक दिया। रेलगाड़ी के रुकते ही डिब्बे में मौजूद यात्री बाहर निकल आए। ट्रेन में मौजूद स्टाफ ने तुरंत ट्रेन के बीच में जुड़े इस (सी-5) कोच को काटकर शेष डिब्बों से अलग किया। गनीमत रही कि इस बीच किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचा। देखते ही देखते पूरी बोगी आग की लपटों से घिर गई। जिस जगह पर यह हादसा हुआ वहां सिर्फ वन विभाग की चौकी मौजूद है। जानकारी मिली है कि ट्रेन में 300यात्री थे जिन्हें पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया।

घटना का सीएम तीरथ सिंह रावत ने लिया संज्ञान

वहीं इस घटना का सीएम तीरथ सिंह रावत ने संज्ञान लिया और ट्वीट किया कि दिल्ली से देहरादून जा रही शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच में राजाजी टाइगर रिजर्व की कांसरो रेंज के पास आग लगने का समाचार मिला। भगवान बद्री विशाल और बाबा केदार की कृपा से घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें