National

इस युवती के साहस को हर कोई कर रहा सलाम, बदमाशों ने बाइक से 100 मीटर तक घसीटा

 

युवतियों और महिलाओं के साथ घटनाएं बढ़ती जा रही है। साथ ही देश में चोरी लूटपाट की घटनाएं भी बढ़ रही है. आए दिन दिनदहाड़े खुलेआम लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसा ही एक हादसा दिल्ली से सामने आया है जहां शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल से गुरुवार को शाम को ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही युवती से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन झपट लिया। युवती ने बदमाशों का पीछा किया और बाइक के पीछे लटक गई।

वहीं पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और युवती करीब 100 मीटर तक सडक पर घसीटती चली गई। हाथ छूट जाने से युवती गिर गई और बदमाश फरार हो गए।ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हर कोई युवती के साहस की तारीफ कर रहा है। युवती सदमें में है। पुलिस सीसीटीवी के जरिए अपराधियों को पहचान कर रही है और उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

घटना बीते दिन शाम 7 बजे की बताई जा रही है। जानकारी मिली है कि युवती फोर्टिस अस्पताल में नर्स असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है जो की ड्यूटी खत्म होने के बाद घर लौट रही थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें