Big NewsHighlightNational

आज होगी उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीख का ऐलान, आचार संहिता की भी घोषणा

code of conduct will also be announced

देहरादून : उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान आज हो जाएगा। बता दें कि देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चन्द्रा के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर तैयारियों को परख लिया है। आयोग ने कोरोना और ओमिक्रान संक्रमण पर भी स्वास्थ्य मंत्रालय से रिपोर्ट भी ले ली है। पांच राज्यों में मतदाता सूची फाइनल होने के बाद आज दोपहर 3:30 बजे निर्वाचन आयोग की बैठक है। इस बैठक में उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आचार संहिता लगने की तारीख का ऐलान भी हो जाएगा।

इन राज्यों में है चुनाव

उत्तराखंड

उत्तरप्रदेश

गोवा

पंजाब

मणिपुर

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें