Uttarkashi News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : भूकंप से फिर हिली धरती, यहां दहशत में आए लोग

Earthquake alertउत्तरकाशी: भूकंपीय आपदा की दृष्टि से उत्तराखंड बेहद संवेदनशील राज्य है। उत्तराखंड में कभी पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं तो कभी बागेश्वर में तो वहीं दून और अन्य जिलों में भी हल्के झटके महसूस किए गए हालांकि इस बार उत्तरकाशी में भूकंप से की धरती डोल गई। यहां शनिवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। धरती के हिलते ही लोग डर से सहम गए और तुरंत घरों से बाहर निकल आए। कई लोग तो काफी देर तक बाहर ही रहे और घरों के भीतर जाने से डरते रहे। ये बात और है कि यहां भूकंप से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है, हालांकि लोग डरे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटके सुबह 3 बजकर 15 मिनट पर महसूस किए गए। घटना के वक्त लोग गहरी नींद में थे, लेकिन जमीन के कांपने का एहसास होते ही वो तुरंत घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 मेग्नीट्यूड मापी गई है। स्थानीय लोगों की मानें तो भूकंप के झटके कुछ ही सेकेंड तक महसूस किए गए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें