Big NewsDehradun News
Video : मंत्री धन सिंह रावत का बेतुका बयान, बोले-उत्तराखंड में कोविड टेस्ट ज्यादा हो रहे हैं इसलिए मामले बढ़ रहे हैं

https://youtu.be/weC-N3QfgI8
देहरादून समेत उत्तराखंड में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रविवार को सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 18 मई तक कर्फ्यू लागू कर दिया है. वहीं अब हरिद्वार देहरादून उधम सिंह नगर पौड़ी गढ़वाल और नैनीताल जिले से पहाड़ जाने वाले लोगों के लिए कोरोनावायरस की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है. वहीं इस बीच उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों पर आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री धन सिंह रावत का बेतुका बयान सामने आया है जिससे उनकी और सरकार की जमकर किरकिरी हो रही है।
आपदा प्रबंधन राज्यमंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में कोविड टेस्ट की जांच अधिक हो रही है इसलिए कोरोना के मामले बढ़ रही है। वहीं इस बयान सेे मंत्री धन सिंह रावत की जमकर किरकिरी हो रही है और उनका यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।