Dehradun News

DGP अशोक कुमार ने उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

DEHRADUN POLICE

 

देहरादून : उत्तराखंड सहित देशभर में स्वतंत्रता दिवस की धूम है। इस मौके पर उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे डीजीपी अशोक कुमार ने ध्वजारोहण कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अशोक कुमार ने विशिष्ट और सराहनीय कार्यो के लिए 106 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। बता दें कि उत्कृष्ट सेवा औऱ सराहनीय कार्य के लिए कुल मिलाकर प्रदेशभर के 220 अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

बता दें कि डीजीपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को ये सम्मान और मेडल उनके उत्कृष्ट और सराहनीय सेवा के लिए दिया जिनमे इंस्पेक्टर नरोत्तम बिष्ट भी शामिल थे। नरोत्तम बिष्ट को डीजीपी ने मेडल देकर सम्मानित किया। इसमौके पर डीजीपी ने अधिकारियों और कर्चारियों को सम्मान चिह्न, विशिष्ट कार्य के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न, सराहनीय सेवा के लिए (सेवा के आधार पर) सम्मान चिह्न और विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न के रूप में दिया गया है। इस दौरान विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न में कुल 187 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं जिनको कुंभ मेला में ड्यूटी करने पर यह सम्मान दिया गया है।

इससे पहले डीजीपी अशोक कुमार ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। वहीं, उन्होंने समस्त पुलिस कर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। सभी पुलिस कर्मियों से अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा व लगन से निर्वहन करने का आह्वान किया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें