Dehradun NewsHighlight

देहरादून वालों सावधान! आप भी पैदल जा रहे हैं तो हो जाएं सतर्क, इनसे बचके रहें

देहरादून वालों के लिए जरुरी खबर है। खास तौर पर उनके लिए हाथ में फोन और पर्स लिए चलते हैं। जी हां बता दें कि अगर आप पैदल जा रहे हैं तो विशेष तौर पर सतर्क रहें। कहीं ऐसा न हो की आपका फोन और पर्स चोर उड़ा लें। बता दें कि देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में स्कूटी पर सवार दो युवकों ने पैदल जा रही महिला से पर्स छीन लिया। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों के कब्जे से मोबाइल, 2500 रुपये कैश, एक पर्स और घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद कर ली गई है।

दरअसल, एमडीडीए कॉलोनी केदारपुरम की रहने वाली महिला मीना देवी ने पुलिस को बताया कि 18 जनवरी की शाम सात बजे वह सब्जी लेकर घर जा रही थीं। इसी दौरान नारी निकेतन पुल से आगे टिहरी हाउस के पास पीछे से स्कूटी पर सवार दो अज्ञात युवक आए, पर्स छीना और फरार हो गए। महिला के अनुसार पर्स में मोबाइल और 30 हजार रुपये कैश रखे हुए थे। नेहरू कॉलोनी थाना इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं ने बताया कि सोमवार को आरोपितों को केदारपुरम क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान अनमोल निवासी नई टिहरी वर्तमान निवासी सिद्ध विहार नेहरू ग्राम रायपुर औ र साहिल अली निवासी बौरारी नई टिहरी हाल निवासी वैभव विहार नवादा नेहरू कॉलोनी के रूप में हुई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें