देहरादून : देहरादून की राजपुर पुलिस ने मामी से दुष्कर्म करने के आरोप में सगे भांजे को गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपी भांजा 1 महीने से अपनी मामी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। आज आरोपी को पुलिस ने मसूरी रोड स्थित बिजली कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि बीते दिन शुक्रवार को राजपुर थाना पुलिस को महिला ने शिकायत की कि वो अपने बच्चों और पति के साथ राजपुर में रहती है और महिला के पति का भांजा भी उन लोगों के साथ ही रहता है। महिला का पति गार्ड की नौकरी करता है, जिसकी ड्यूटी रात में होती है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका भांजा एक महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब उसने पति को सारी बात बताई तो साथ देने की जगह उसने उल्टा पत्नी पर ही झूठे और मनघडंत आरोप लगाए। पीड़िता द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर राजपुर पुलिस ने आरोपी भांजे मनोज के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। और उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह जगह दबिश दी। पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किए।
वहीं आज पुलिस को सफलता हाथ लगी। पुलिस ने आज 9 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मनोज (30) पुत्र साहिब सिंह नि0 सखनोली खाल पो. पोखड़ा तहसील चौबट्टाखाल, पौड़ी गढ़वाल और हाल पता वीरगिरवाली राजपुर को मसूरी रोड स्थित बिजली कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार करने के बाद मनोज ने पूछताछ करने पर बताया कि राजपुर रोड में कॉम्प्लेक्स में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है और उसकी ड्यूटी दिन में रहती है और वह अपने मामा के घर पर ही रहता है। पुलिस को बताया कि उसके मामा सिक्योरिटी गार्ड में रात की ड्यूटी करते हैं। रात को घर पर केवल मामी और बच्चे होते हैं जिस कारण उसने बदनियती से अपनी मामी के साथ गलत काम को अंजाम दिया। अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया है अभियुक्त के मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।
नाम पता अभियुक्त-
मनोज पुत्र साहिब सिंह नि0 सखनोली खाल पो0 पोखड़ा तहसील चौबट्टाखाल जिला पौड़ी गढ़वाल हाल पता वीरगिरवाली राजपुर देहरादून उम्र 30